रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के वन क्षेत्रों में सक्रिय प्रतिबंधित माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मुहिम चला रहे सुरक्षा बलों ने रविवार को गोइलकेरा थानान्तर्गत मारादिरि गांव से कुइड़ा के बीच पहाड़ी जंगलों में उन्हें लक्षित कर सड़क किनारे लगाये गये पांच-पांच किलो के दो आइईडी विस्फोटक बरामद किये. सुरक्षा बलों ने उन्हें वहीं पर विस्फोट कराकर नष्ट कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि पश्चिम सिंहभूम के टोंटो व आसपास के क्षेत्रों में मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया जैसे वरीय नक्सली नेताओं की सक्रियता की सूचना मिलने पर जिला पुलिस के साथ ही कोबरा बटालियन, झारखंड जागुआर एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें उनके खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं. विगत 27 मई से टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा एवं गोइलकेरा थानान्तर्गत कुइड़ा एवं मारादिरि के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के चल रहे सघन अभियान के तहत बड़ी संख्या में आइईडी विस्फोटक एवं नक्सलियों से जुड़े अन्य हथियार एवं सामान बरामद किये जा चुके हैं.(नीचे भी पढ़ें)
अभियान के दौरान रविवार को गोइलकेरा थानान्तर्गत मारादिरि से कुइड़ा के बीच पहाड़ी वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित कर नग्सलियों द्वारा लगाये गये 02 एलईडी विस्फोटक बरामद किये गये. इन्हें सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा बलों ने वहीं विस्फोट कराकर नष्ट कर दिया.











