रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत चिरगुई फुटबॉल मैदान में लिटिल स्टार क्लब के तत्वावधान में चार दिवसीय फुटबॉल मैच के दौरान मिस चिरगुई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया. महिलाओं ने रैंप पर चलकर अपना जलवा बिखेरा. इस क्रम में निर्णायक मंडली द्वारा दर्जनों महिलाओं के बीच से 3 महिलाओं का फाइनल राउंड के लिए चयन किया गया. फाइनल राउंड में दोपाई गांव की मनीषा तियू ने मिस चिरगुई का खिताब जीता.(नीचे फी पढ़ें)

इसके बाद आमंत्रित अतिथि विधायक दशरथ गगराई, विशिष्ट अतिथि मजदूर नेता सह समाजसेवी सिकंदर जामुदा, विधायक प्रतिनिधि दुर्गाचरण पाड़ेया, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष डिम्बू तियू, मुखिया धर्मेंद्र बोदरा, पंचायत समिति सदस्य पांडू बोदरा, ग्रामीण मुंडा रामदास जामुदा, मुख्य संयोजक अनिल कुमार दास ने मुख्य रूप से मिस चिरगुई मनीषा तियू को पलंग उपहार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र जामुदा, सचिव तुरी चांपिया, उपाध्यक्ष प्रकाश जामुदा, राहुल जामुदा, आकाश जामुदा, दुम्बी जामुदा, रमेश जामुदा, बाबूसिंह जामुदा, पोरेश जामुदा, शालू जामुदा, राघु जामुदा, कार्तिक जामुदा, राजू जामुदा, सिकंदर जामुदा, मोटू जामुदा समेत समिति के अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे.



