
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल परिसर में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोरोना निरोधक सैनिटाइजर कक्ष का उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम के डीसी अरवा राजकमल, एसपी इंद्रजीत महथा एवं उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन द्वारा किया गया. इस अवसर पर डीसी अरवा राजकमल ने कहा की कोरोना निरोधक कक्ष का उपयोग अस्पताल में आने जाने वाले मरीज, नर्स, डॉक्टर व अटेंडर कर सकते हैं. इस दौरान रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ एसके मिश्रा, चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







