
चक्रधरपुर : मारवाड़ी +2 हाई स्कूल चक्रधरपुर के प्रयोगशाला सहायक प्रवीण कुमार राय का आकस्मिक. निधन कल टोकलो रोड स्थित उनके निवास स्थान पर हो गया. वह 55 वर्ष थे. उन्होंने इस विद्यालय में जुलाई 1993 में योगदान किया था और 27 वर्षों तक अपनी सेवा दी. उनके आकस्मिक निधन उनके परिवार के साथ ही समस्त विद्यालय परिवार शोकाकुल एवं मर्माहत है. विद्यालय परिसर में ही सोसल डिस्टेंसिंग बनाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया तत्पश्चात उनके निवास स्थान पहुंच कर उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया गया. उनका अन्तिम संस्कार चक्रधरपुर के श्मशान घाट पर किया गया.















