
चाकुलिया : वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति की अध्यक्ष सह पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में सोमवार को वन सुरक्षा समिति की महिलाओं ने विधायक समीर महंती के आवासीय कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि वन सुरक्षा समिति से जुड़ कर गांव की महिलाएं विगत कई वर्षो से जंगल संरक्षण करने का काम कर रही हैं. महिलाओं ने कहा कि लकड़ी माफिया और वृक्ष कटवा गिरोह द्वारा अक्सर रात के अंधेरे में जंगल से पेड़ काटकर रोला ले जाया जाता है,वन सुरक्षा समिति की महिलायें जब लकड़ी पकड़ती है तो माफिया द्वारा राजनितीक दबाब बनाया जाता है, विभाग के पदाधिकारी भी राजनितीक दबाब के कारण विभागीय कार्यवाही नही कर पाते है. महिलाओं ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर वन संरक्षण कार्य में जुटी महिलाओं को सहयोग करने की मांग की है. विधायक श्री महंती ने महिलाओं को आश्वस्त किया है कि वे जंगल संरक्षण कार्य में हर संभव सहयोग करेंगे. इस दौरान जमुना टुडू ने विधायक को एक पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण और वन संरक्षण करने के प्रति उपहार स्वरूप पौधा प्रदान की. मौके पर सोमबारी मुर्मू, सुमित्रा महतो, बासंती हांसदा, राधिका महतो, चंडीचरण मुंडा, शंकर सोरेन, मनीराम मुर्मू दिकू मुर्मू, शत्रुघ्न मुंडा, बंगा हेम्ब्रम, कंदन हांसदा, लखाई सोरेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







