
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से आईटीआई कॉलेज तक सड़क पर उभरे बड़े-बड़े गड्ढों में वर्षा जल जमाव होने से सड़क पर चलने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वही कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी कॉलेज आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी. लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित कुमार लोधा ने प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली से आग्रह किया था कि सड़क के गड्डों में भरे पानी की निकासी करायी जाये, ताकि लोगों को सड़क पर चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो. तत्पश्चात श्री करमाली, नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार और उपाध्यक्ष सुमित लोधा की उपस्थिति में गड्डों में भरे वर्षा जल को जेसीबी से सड़क कटवाकर बहाया गया. इस दौरान नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने कहा कि सड़क पर उभरे गड्डों की जल्द टेंडर निकालकर मरम्मत करायी जायेगी.






