
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हाट-बाजार और सार्वजनिक स्थलों में इंसिडेंट कमांडर द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर व्यापक जांच अभियान चलाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो और अंचलाधिकारी सदानंद महतो के नेतृत्व में चलाये गए इस अभियान के दौरान दुकानदारों को क्रय-विक्रय के दौरन सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने, दुकानों में एक समय पर पांच से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं लगाने देने का निर्देश दिया गया. दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि दुकान परिसर में गोलाकार घेरा अनिवार्य रूप से बनाकर रखें जिससे ग्राहकों के कतारबद्ध होने में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो सके. वहीं बाइक पर एक व्यक्ति और ऑटो में 2 व्यक्ति के सवारी की जांच की गई और सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने की हिदायत दी गई.






