
रांची : गुजरात में झारखंड के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार तीनों वहां आदिवासियों को राज्य सरकार के खिलाफ उकसाने व सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे. तीनों नक्सलियों को गुजरात आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सामू सुईल ओरैया, बिरसा सुईल ओरैया और बबीता कच्छप के रूप में हुई है. ये सभी झारखंड से हैं. एटीएस ने कहा है कि सामू और बिरसा ओरैया को आदिवासी बहुल टोपी जिले के वयारू तालुका से गिरफ्तार किया गया, जबकि बबीता को महीसागर जिले के संतरामपुर तालुका से गिरफ्तार किया गया है. इन तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के राजद्रोह और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इनमें दो सगे भाई है जबकि तीसरी इनकी महिला नक्सली साथी है. सूरत के समीप व्यारा के आसपास ये आदिवासी क्षेत्र में लोगों को उकसाने के लिए सक्रिय थे. व्यारा के पास से औरेया बंधु एटीएस के हाथ लगे. इनकी निशानदेही पर बबिता कच्छप नामक महिला साथी को महिसागर जिले के संतरामपुर से हिरासत में लिया गया. औरेया बंधु मूलत: झारखंड के खूटी जिले के मरहू तालु के बुटीगरा गांव के हैं. ये ब्यारा में रह कर सतीपति संप्रदाय के लोगों को उकसाने के मंसूबे से सक्रिय थे. भड़काने वाली साहित्य सामग्री भी बरामत हुई है. बिरसा सुईल औरेया के खिलाफ हाफ मर्डर, गैंगरेप सरीखे 20 मामले झारखंड के खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला के विभिन्ऩ थानों में दर्ज हैं.







