
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोरचा के जिला मंत्री रंजीत पांडेय ने बुधवार की देर रात किसी कारण से अपने ही घर में आत्महत्या का प्रयास किया. वैसे रंजीत पांडेय को लोग सांप पकड़कर लोगों को बचाने वाले के तौर पर भी जानते है. उनको गंभीर रुप से घायल हालत में तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. भाजयुमो के जिला मंत्री रंजीत पांडेय अपने टेल्को स्थित आवास में थे. इसी बीच उसने एक कमरे में किसी विवाद को देखते हुए अपने आपको चाकू मार ली. घरवालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की बात बतायी जा रही है. हालांकि, परिवार के लोग कुछ कहने को तैयार नहीं है. रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर टाटा मोटर्स अस्पताल में भरती कराया गया है.




