
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के पार्षद मलय रूईदास आगामी 10 अक्टूबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को पत्र सौंपा है. पत्र की प्रतिलिपि अन्य पदाधिकारियों को भी दी है. पत्र में कहा गया है कि मेरे वार्ड क्षेत्र के विकास हेतु मेरे द्वारा दिये गए आवेदनों पर कार्यालय द्वारा निराशाजनक रवैया अपनाया गया. किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. मेरे वार्ड के ग्रामीणों द्वारा शौचालय, पीएम आवास पेंशन आदि के लिए दिए गए आवेदनों को कार्यालय से गायब कर दिया जाता है। इससे मेरी छवि भी धूमिल हो रही है. मेरे वार्ड के सरदार पाड़ा में विकास का कोई काम नहीं किया जा रहा है. योजनाओं में हो रही गड़बड़ियों की शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. 10 अक्टूबर को सुबह के 10 बजे से नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठूंगा.



