
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार आयोजित हुआ. जनता दरबार में पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीण पहुंचकर गांव की समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान करने की मांग की. जनता दरबार में दखिनशोल गांव में सोलर बोरिंग लगा था वह धस गया है जिसकारण गांव में पानी की समस्या है.लोगों ने जल्द समाधान कराने की मांग की. जनता दरबार में पेयजल, पेंशन की समस्या आई. जनता दरबार में पशु चिकित्सक डा अरूण कुमार ने बताया कि प्रखंड में 11 हजार खुरहा बिमारी की भैक्सीन मिला है पशु मितरो द्वारा निशुल्क खुरहा बिमारी का टीकाकरण किया जा रहा है. ग्रामीण पशु मित्रों से संपर्क कर पशुओं का टिकाकरण करा ले. जनता दरबार में 10 केसीसी फार्म वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ लेखराज नाग ने जनता दरबार में पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया की जनता दरबार में मिली समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. अवसर पर मुखिया रेणुका मुंडा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजित मुर्मु, पीएचइडी के जेई उदय नारायण शर्मा,बिजली विभाग के जेई दिपक कुमार, प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी देव कुमार, शिक्षा विभाग के सुभाष राणा, जन सेवक ललित शर्मा, पंचायत सचिव भुवनेश्वर दास, रामचन्द्र मुर्मु समेत अन्य उपस्थित थे.







