
चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के सहयोग से भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के गालुडीह गांव और बेंद पंचायत के झरिया गांव के गरीबों के बीच मोदी आहार का वितरण किया. कार्यकर्ताओं ने गरीबों को मोदी आहार के रूप में चावल और दाल के पैकेट प्रदान किये. डॉ गोस्वामी के सहयोग से बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लॉकडाउन के दौरान प्रति दिन मोदी आहार का वितरण किया जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ता अत्यंत उत्साह के साथ विगत 30 दिनों से गरीबों की सेवा में लगे हुए हैं. सामग्री वितरण में बड़ामारा पंचायत के बार्ड मेम्बर गंगाराम हांसदा, भाजपा नेता ओमप्रकाश गोस्वामी, मदन गिरि, सनत गिरि, बुधुराम मुंडा, सुधीर मुंडा, गुरुचरण मुंडा, अमर मुंडा दुलाल मुंडा और बेंद पंचायत के चुनाराम महतो, बलराम महतो, रंजन सिंहराय शामिल थे.






