
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने बीती रात क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित कमारीगोड़ा गांव का दौरा किया. इस दौरान वह लोगों से मिले और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. दौरे के क्रम में उन्होंने कुछ वृद्ध-वृद्धा को ठंड से ठिठुरता देख कर कंबल मंगवाकर उनके बीच वितरण किया. श्री लोधा ने कमारीगोड़ा के 20 गरीब असहाय वृद्ध-वृद्धा के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ वृद्ध के पास गर्म वस्त्र नहीं था. वे सभी ठंड से ठिठुर रहे थे. यह देख उनके बीच कंबल का वितरण किया, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







