
जमशेदपुर : बिष्टुपुर के कमानी सेंटर के भूतल स्थित श्रीलेदर्स में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से समारोहपूर्वक मनायी गयी. श्रीलेदर्स के प्रबंध निदेशक समेत अतिथियों ने नेताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीलेदर्स के प्रबंध निदेशक सह प्रोपराइट शेखर डे ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला.

उन्होंने नेताजी के आदर्शों व देशभक्ति को अनुकरणीय बताते हुए आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया. समारोह में भास्कर डे, प्रोफेसर डीके मिश्रा, बिप्लब घोष व अन्य ने भी अपने विचार रखे. समारोह का संचालन तुषार कांति शेखर ने किया. इस अवसर पर श्रेलेदर्स के सभी कर्मचारी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.







