
चाकुलिया : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में गुरुवार को गूंज महोत्सव के पंडाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जुस्को द्वारा उपलब्ध कराए गये 100 कंबल का वितरण विधायक समीर महंती ने गरीब और असहाय लोगों के बीच किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गूंज महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्मरण करना और ग्रामीण प्रतिभा को निखारना है.
विधायक समीर महंती ने कहा कि इस मंच से निकल कर आज कई ग्रामीण प्रतिभाएं अपने हुनर का जलवा बिखेर रही हैं. कई ग्रामीण डांसर और गायक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. ग्रामीण प्रतिभा को निखारना ही इस मंच का उधेश्य है. इस अवसर पर जुस्को के अनिल शर्मा, गौतम दास, अपू महतो, समीर दास, राकेश महंती, विशाल बारिक, डमन ओझा, मिठू हांसदा, अमर हांसदा, राजा बारिक, समरजीत बारिक, बासुदेव महतो, लखन मांडी, पतित पावन दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







