रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत व वेस्ट इंडीज टीम के बीच दूसरा टी-20 मैच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. जिससे लिए भारत व वेस्ट इंडीज की टीम विशेष विमान से बुधवार को रांची पहुंची. इस दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे. क्रिकेट सितारों के रांची आते ही खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है.खिलाड़ियो को ठहरने की व्यवस्था रेडिसन ब्लू में की गयी है. 8 अक्टूबर को दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाएंगे. (नीचे भी पढ़े)
अभ्यास करने के बाद दोनों टीमें अपनी अपनी रणनीति तैयार करेंगी. साथ ही साथ जेएससीए की पिच व मौसम के अनुकुल ढलने का प्रयास करेंगे.जेएससीए प्रबंधन का कहना है कि मैच की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मैदान पर दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है. पहला टी-20 मैच जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों में उत्साह है.वैसी भी रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए मैच का आंकड़ा देखने से पता चलता है कि टीम इंडिया इस पिच पर कोई मैच नहीं हारी है. फिर भी क्रिकेट में कुछ कहा नहीं जा सकता है. झारखंड के खेलप्रेमियों को खासकर इशान किशन से काफी अपेक्षा है कि वे अपना शानदार प्रदर्शन करेंगे.







