• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 25, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm inaugurates electricity system – मुख्यमंत्री ने किया सब-स्टेशन जरमुंडी और द्विपथ लिलो संचरण लाइन का उदघाटन, सीएम ने कहा – निर्बाध बिजली मिलेगी, 100 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ता परिवारों को मुफ्त बिजली दे रही राज्य सरकार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के एक-एक उपभोक्ता परिवार तक निर्बाध एवं गुणात्मक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में हमारी सरकार कृतसंकल्प है. इसी कड़ी में सोमवार को 132/33 केवी (2 x 50 एमवीए) ग्रिड सब-स्टेशन, जरमुण्डी एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाइन का ऊर्जान्वयन किया जा रहा है. इस ग्रिड सब-स्टेशन के उद्घाटन होने से दुमका एवं देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्र जैसे बासुकीनाथ तीर्थ स्थल, तालझारी, घोरमारा, जरमुण्डी, सोनारायथाड़ी आदि में बिजली की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगा. आने वाले समय में यह ग्रिड सब-स्टेशन अलग-अलग ग्रिडों से भी जुड़ेगा. बिजली की महत्ता से आज कोई भी अपरिचित नहीं है. बिना बिजली के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं 132 केवी द्विपथ लिलो संचरण लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कही.(नीचे भी पढ़े)


निर्बाध बिजली आपूर्ति लक्ष्य:मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका एवं देवघर जिला में बिजली में जो कमी आ रही थी, अब वहां निर्बाध बिजली सप्लाई की जा सकेगी. अब 80 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने से बासुकीनाथ तीर्थ स्थल, तालझारी, घोरमारा, जरमुण्डी, सोनारायथाड़ी आदि क्षेत्रों में निर्बाध एवं क्वालिटी बिजली आपूर्ति होगी. इन क्षेत्रों के लाखों लोग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे एवं बिजली के वर्त्तमान लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज काफी शुभ दिन है. देवघर एवं दुमका जिले में बाबा बासुकीनाथ एवं श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण समय में यहां पावर ग्रिड सब-स्टेशन का भी शुभारंभ हो रहा है. यह ग्रिड सब-स्टेशन आज से यहां की जनता की सेवा के लिए कार्य करेगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बिजली ग्रिड सब-स्टेशन मकान के पिलर की तरह होता है. राज्य में निर्बाध बिजली के आपूर्ति हेतु बड़े पैमाने पर क्षेत्रवार बिजली ग्रिड सब-स्टेशन बनाने का कार्य राज्य सरकार कर रही है. ग्रिड सब-स्टेशन बनने से बिजली सप्लाई में आ रही रुकावटें और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा सकेगा.(नीचे भी पढ़े)


उपभोक्ता परिवारों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही राज्य सरकार: उद्घाटन स्थल पर उपस्थित जनमानस को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ-साथ वैसे उपभोक्ता परिवार जिनकी मासिक खपत एक सौ यूनिट से कम है उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है. हमारी सरकार ने बकाए बिजली बिल पर भी राहत देने का कार्य किया है. बिजली बिल बकायेदार परिवारों को किस्तों में धीरे-धीरे बिजली बिल के पैसे चुकाने का भी प्रावधान राज्य सरकार ने किया है. मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह स्थल पर उपस्थित लोगों से अपील किया कि बेहतर एवं गुणात्मक बिजली सेवा बहाल करने में जनभागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ग्रामीण भी वैसे असामाजिक तत्वों पर ध्यान रखें जो बिजली व्यवस्थाओं पर चोट पहुंचाने का काम करते हैं. अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा तार चोरी सहित के विभिन्न तरह के नुकसान पहुंचाने की सूचनाएं प्राप्त होती हैं. इन सभी चीजों पर रोक लगाने हेतु आम जनता का ध्यान होना भी आवश्यक है.(नीचे भी पढ़े)


बिजली के क्षेत्र में राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य
इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उद्घाटन स्थल से अपने स्वागत संबोधन में कहा कि दुमका एवं देवघर जिला के लिए आज विशेष दिन है. जरमुंडी के तालझारी में 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं 132 केवी द्विपथ लिलो संचरण लाइन का उद्घाटन होना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है. अब इन क्षेत्रों में उपभोक्ता परिवारों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी. वर्तमान सरकार से राज्य वासियों को काफी अपेक्षा और उम्मीदें हैं. मुझे विश्वास है कि राज्य सरकार आम जनमानस की अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक केके वर्मा ऑनलाइन उपस्थित थे. वहीं उद्घाटन समारोह स्थल में उपायुक्त दुमका रविशंकर शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural rankini mandir corridor : जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर कॉरिडोर जगह-जगह टूटा, सुधि लेने वाला कोई नहीं
खबर

Jamshedpur rural rankini mandir corridor : जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर कॉरिडोर जगह-जगह टूटा, सुधि लेने वाला कोई नहीं

September 25, 2026
Jamshedpur rural swarnrekha water level on rise : लगातार बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर, गालूडीह बराज के 18 में से 11 गेट खोले गए, नदी में छोड़ा जा रहा 4000 क्यूमैक्स पानी
खबर

Jamshedpur rural swarnrekha water level on rise : लगातार बारिश से बढ़ा स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर, गालूडीह बराज के 18 में से 11 गेट खोले गए, नदी में छोड़ा जा रहा 4000 क्यूमैक्स पानी

September 25, 2026
Jamshedpur rural police checking : पुतड़ू टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच, बस-कार और बाइक रोककर हुई तलाशी
खबर

Jamshedpur rural police checking : पुतड़ू टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच, बस-कार और बाइक रोककर हुई तलाशी

September 25, 2026
Next Post

jamshedpur excise department- चाकुलिया और बहरागोड़ा में उत्पाद विभाग का छापा, अवैध विदेशी शराब जब्त

tata workers union - टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पहुंचे बाबाधाम, खुलेगा टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए नया गेस्ट हाउस

jamshedpur rural- गोपालपुर में घरवाली और बाहरवाली के बीच मारपीट, पुलिस दोनों को थाने लायी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News