जमशेदपुर : टाटा स्टील और निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीएल के एमडी अभिजीत ए नानोती को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के जमशेदपुर जोनल काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है. सीआइआइ के जमशेदपुर जोनल के वार्षिक समारोह के दौरान उनके नाम की घोषणा की गयी. इसी तरह सीटीसी ग्रुप के डायरेक्टर विशाल कुमार अग्रवाला को सीआइआइ के जमशेदपुर काउंसिल का नया वाइस चेयरमैन बनाया गया है. अभिजीत ए नानोती वर्तमान में टाटा स्टील और निप्पन स्टील जेसीएपीसीपीएल के एमडी है. (नीचे भी पढ़ें)
वे पहले तार कंपनी के एमडी थे. वे इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर है और एक्सएलआरआइ के फुल टाइम जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम कर चुके है. टाटा स्टील में वे करीब 26 साल से काम कर रहे है. वे टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट यानी उषा मार्टिन के अधिग्रहण और चालू कराने में अहम भूमिका निभा चुके है. वाइस चेयरमैन विशाल कुमार अग्रवाला सीटीसी ग्रुप के डायरेक्टर है. वे सीटीसी प्रीसीजन टुल्स प्राइवेट लिमिटेड और केमर प्रेडिसन से जुड़े रहे है. वे भारत, यूएस, यूरोप, जापान, चीन, ब्राजिल और कई सारे एशियन देशों में अपने कारोबार का विस्तार कर चुके है. सीआइआइ यंग इंडियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी विशाल अग्रवाला की नियुक्ति हो चुकी है. वे कई भूमिका भी निभा चुके है.



