नयी दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे.सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं. उन्होंने एसआइआर के माध्यम से देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए. लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है. दीपके ने कहा लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने.लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं. (नीचे भी पढ़े)
बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने एसआइआर को लेकर पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 28 अक्टूबर 2025 से 14 अगस्त 2026 के बीच 14 बार आयोग के फैसलों पर लिखित आपत्ति दर्ज की. इनमें वोटर लिस्ट, फार्म-6, नए वोटरों और वोटर डेटाबेस से जुड़े मुद्दे शामिल थे. रिपोर्ट के मुताबिक, इन आपत्तियों की प्रतियां सीईसी ज्ञानेश कुमार को भी भेजी गई थीं. यह विवाद जून 2025 से बिहार में शुरू हुए एसआईआर के दौरान सामने आया.




