
चाकुलिया : अखिल भारतीय कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष गाजिया मुर्मू और सचिव पंकज कुमार के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बहरागोडा के विधायक समीर महंती से मिलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन सौपा. ज्ञापन में कहा गया है कि वित्त विभाग के अनुसार जो मानदेय राज्य मध्याह्मन (एमडीएम) कोषांग के ऑपरेटर को दिया जाता है उसी के अनुरूप जिला और प्रखंड एमडीएम कोषांग के ऑपरेटरों को भी देने और भविष्य निधि कटौती तथा महिलाओ के लिए विशेष अवकाश, आकस्मिक अवकाश आदि दी जाये. इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष डोमन गोप, सरोज जाना, दिलीप कुमार महतो, जयंत महतो, सुजीत कुमार, शिबू दास समेत पारा शिक्षक संघ के पूर्वी सिहभूम जिला सचिव गोविन्द गोप ने विधायक को माला पहनाकर और डायरी भेंट कर बधाई दी.

















