
चाईबासा : मझगांव थाना अन्तर्गत धोबाधोबिन पंचायत के पनसपाई गांव में 22 वार्षीय सुरेश तिरिया ने फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई मुचीराम तिरिया के अनुसार मंगलवार रात 8 बजे सुरेश तिरिया परिवार के साथ भोजन कर टहलने के लिए घर से निकला था। देर रात घर वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार की सुबह गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित उलीपी मैदान के पीपल पेड़ में रस्सी से लटका सुरेश तिरिया शव देखा गया। आत्माहत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के छोटे भाई ने रोते – बिल्लखते स्थानीय लोगों के मदद से बड़े भाई के शव को पीपल पेड़ से नीचे उतारा। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि बड़े भाई सुरेश तिराया की मौत हो गई। ग्रामीण मुंडा मधु तिरिया ने घटना की जानकारी मझगांव थाने को दी। थाना प्रभारी अकील अहमद ने सदलबल घटना स्थल पहुंचे। मृतक के छोटे भाई मुचीराम तिरिया के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने खुदखुशी का मामला दर्ज किया है। वहीं शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टोमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया।







