
धनबाद : धनबाद में रविवार को सिंह मेंशन और रघुकुल के समर्थक भिड़ गए. दोनो तरफ से जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद रघुकुल के समर्थक धरने पर बैठ गई. सूचना पाकर जब पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंची और धरना पर बैठे रघुकुल के समर्थकों को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने पुलिस को बताया कि सिंह मेंशन के लोग जबरन हाइवा लोड करवा रहे थे. उन्हे रोकने की कोशिश की तो उनके समर्थकों ने मारपीट की. एसडीएम ने कहा कि कहा कि किसने मारपीट की, लिखित शिकायत करें. एसडीएम ने धरना खत्म करने को कहा लेकिन रघुकुल समर्थकों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना खत्म नहीं होगा. मिली जानकारी के अनुसार बस्ताकोला बीसीसीएल के क्षेत्र में जीटीएस ट्रांसपोर्टिंग 19 दिनों से बंद है. रविवार को सिंह मेंशन समर्थक ट्रांसपोर्टिंग शुरू कराने के लिए चांदमारी कोल डंप पहुंचे. यहां धरना पर बैठे रघुकुल समर्थक गाड़ियों को रोकने का प्रयास करने लगे. इसी बात पर दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई. वहाँ तैनात सीआईएसएफ जवानों ने भीड़ को तितर-बितर किया. धरना दे रहे लोगों ने कहा कि बस्ताकोला में एटी देवप्रभा कई महीने से आउटसोर्सिंग कर रही है. जमीन चांदमारी मांझी बस्ती के लोगों की है, उक्त जमीन के बदले अब तक मुआवजा और रोजगार बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई है. आउटसोर्सिंग कंपनी कोयला निकाल रही है, लेकिन मुआवजा नहीं मिला है.




