
धालभूमगढ़ : वरीय पदाधिकारी सह एनईपी निदेशक ज्योत्सना सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने धालभूगढ़ प्रखंड की चुकरीपाड़ा पंचायत के पानीजिया आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत दिव्यांग प्रमिला गोप, दुखों गोप, मुरली गोप ,रीना गोप के बीच प्रखंड कार्यालय परिसर में ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर का वितरण किया. विदित हो कि दिव्यांगों ने पदाधिकारी से आवेदन देकर ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराने की मांग की थी. शुक्रवार को ट्राइसाईकिल पाकर दिव्यांगों का चेहरा खुशी से खिल उठा. दिव्यांगों ने कहा कि अब वे कही आने जाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर अब आश्रित नही रहेंगे, उन्हें अब साइकिल से आने जाने में सहूलियत होगी. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राखाल चन्द्र पाल,प्रधान लिपिक बाल विकास परियोजना बरेन कुजूर समेत अन्य उपस्थित थे.



