
जमशेदपुर : डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने शुक्रवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र पलाशबानी एवं कांताशोल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दोनों केंद्र बंद पाए गए। इन केंद्रों में पदस्थापित एएनएम क्रमशः कांति देवी एवम नीलू अमरजीत आईन्द को स्पष्टीकरण किया गया है तथा हिदायत दी गई है कि कार्य प्रणाली में सुधार लायें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलाशबनी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांताशोल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा विद्यालय परिसर में उपलब्झध मूलभूत सुविधाओं का भी जांच किया गया। उन्होने बताया कि नियमित रूप से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा।








