
घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत आने वाले घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बुजुर्ग की जान चली गयी. गालूडीह थाना क्षेत्र के हेदलजुड़ी गांव के गोप टोला में मिट्टी के घर में सो रहे पूर्णचंद्र गोप (60) पर घर की ही दीवार गिर गयी, जिससे वे दब गये. उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जाता हा कै पूर्णचंद्र गोप अपने घर में रात का खाना खाकर सोये हुए थे. इसी बीच देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक से घर का ही मिट्टी का दीवार गिर गया. दीवार ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुटे और पूर्णचंद्र गोप को किसी तरह का बहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की तत्काल जानकारकी गालूडीह पुलिस को दी गयी. गालूडीह थाना प्रभारी समेत तमाम पदाधिकारी वहां पहुंचे और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से लोगों में शोक का माहौल है. दिवाली के मौके पर हुए इस तरह के हादसे से हर कोई दुखी है.



