
चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा ने शुक्रवार को महाप्रबंधक किरीबुरू और महाप्रबंधक मेघाहातुबुरू से मुलाकात की. उस दौरान उन्होंने अधिकारियों के समक्ष सेल लीज क्षेत्र में स्थानीय दुकानदारों एवं ठेका कर्मियों से कंपनी आवास एवं दुकान पर अत्याधिक किराया लिए जाने एवं क्वार्टर खाली कराए जाने के विरुद्ध स्थानीय दुकानदारों एवं ठेका कर्मियों के पक्ष को रखा. किरीबुरू महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया किसी को जबरन आवास खाली नहीं कराया जाएगा एवं संयुक्त विचार-विमर्श करते हुए विवाद का हल निकाला जायेगा. साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा ने महाप्रबंधक से सेल अस्पताल में पर्याप्त डाक्टरों एवं दवाओं के उपलब्ध कराने, करमपदा, कुमडी क्षेत्र में एम्बुलेंस एवं चिकित्सा सुविधा के लिए अपूर्ण करमपादा पानी पाइप लाइन योजना, लंबित बैंक मोड़ से प्रोस्पोटिंग सड़क निर्माण के विषय में मांग रखी.







