
घाटशिला : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन होने से गरीब और असहाय लोगों के बीच भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की परेशानियों से अवगत होकर गालुडीह के बजरंग दल नागरिक परिषद द्वारा रविवार को गरीब और असहाय लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों के बीच भोजन का वितरण किया.मौके पर श्री षाड़ंगी ने कहा कि बजरंग दल नागरिक परिसद द्वारा निःशक्त, असहाय और जरूरतमंदों के बीच निरंतर 60 दिनों से विभिन्न क्षेत्र में भोजन का वितरण कर सराहनीय कार्य किया है. गालूडीह बजरंग दल परिषद के महाअभियान में अब तक बांटे गये भोजन दाल, भात सब्जी का प्रबंध कर जरूरतमंद लोगों को घर घर जाकर बांटा जा रहा है ताकि कोई गरीब भूखा न रहे. जरूरतमन्दों को भोजन की व्यवस्था के लिये बजरंग दल के तत्वावधान में दानदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रशासन के साथ सहभागी बन चल रहा है. कहा कि मेरा यह आह्वान है कि इस कठिन घड़ी में जिन लोगों के घरों में भोजन की समस्या है उन्हें भोजन मिलना चाहिए. इस दौरान दीपू शर्मा, सीपू शर्मा, विश्वनाथ पांडा समेत गालूडीह बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.






