गम्हरिया: आगामी होली और रमजान को लेकर शनिवार को गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुणाल कुमार एवं अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने संयुक्त रूप से की. बैठक में मुख्य रूप से होली का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. थाना प्रभारी ने शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक लगने की बात कही. बैठक के दौरान बिजली, पानी और दमकल की व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही गई. अंचलाधिकारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. मौके पर अमित सिंहदेव, अजीत सिंह, संतोष तिवारी, अमरेश गोस्वामी, विवेक कुमार, बाबू मिश्रा, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा, मुखिया निरोला सरदार, रिंटू देवी, विनोद महतो, राजू रजक आदि मौजूद रहे.



