सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले में होली को लेकर एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार ने पाटाकोचा के जंगल किनारे नहर के पास एक अवैध महुआ शराब की भट्ठी को नष्ट किया. इस दौरान करीब 3 ड्राम में रखे 200 केजी जावा महुआ को मौके पर विनिष्ट किया. राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को फलने- फूलने होने नही दिया जाएगा.



