• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 11, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

Gumla-double-murder : अंधविश्वास में आकर महिला ने जेठ व जेठानी की टांगी मार कर की हत्या

Gumla-double-murder : अंधविश्वास में आकर महिला ने जेठ व जेठानी की टांगी मार कर की हत्या
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चैनपुर (गुमला) : गुमला जिला के चैनपुर प्रखंड में एक और परिवार के वृद्ध दंपति अंधविश्वास की भेंट चढ़ गया। यह घटना चैनपुर थाना से महज 5 किलोमीटर दूर भगत बुकमा गांव की है। जहां एक वृद्ध दंपत्ति की निर्ममता से जान ले ली गई। जानकारी के अनुसार भगत बुकमा गांव की सुमित्रा देवी (50) पति भुखन चिक बड़ाईक ने अपने भैसुर (जेठ) लुंदरा चीक बड़ाईक उम्र 70 वर्ष पिता स्वर्गीय सुखजीत चीक बड़ाईक व गोतनी फुलमा देवी उम्र 65 वर्ष पति लुंदरा चिक बड़ाईक की बीती रात लगभग 9 बजे उनके घर जाकर टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला अपने घर जाकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पानी पीकर घर वालों को यह करते हुए चली गई कि मैं थाना जा रही हूं। जिसके बाद रात लगभग 10:30 बजे सुनीता देवी हत्या में संलिप्त कुल्हाड़ी लेकर हल्ला करते हुए चैनपुर थाना पहुच सरेंडर कर घटना की जानकारी दी। (नीचे भी पढ़ें)

रात में ही घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
वही चैनपुर थाना के बुकमा गांव निवासी दिनेश उरांव ने फोन के माध्यम से हत्या होने की सूचना चैनपुर थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद रात लगभग 10:45 बजे सर्किल इंस्पेक्टर बैजू उरांव थाना प्रभारी केके गुप्ता दल बल के साथ बुकमा गांव घटनास्थल पर पहुंचे। और शव को अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुमित्रा देवी की बच्ची पिछले चार-पांच दिनों से बीमार थी जिसके बाद वह अंधविश्वास में आकर अपने ही भैसुर व गोतनी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। (नीचे भी पढ़ें)

गांव में ग्राम सभा में विवाद नहीं सुलझा तो थाना में दी जानकारी, रात में हो गई हत्या
ग्राम प्रधान जयराम भगत व पूर्व ग्राम प्रधान किशुन भगत ने बताया कि सुबह ही लुंदरा चिक बढ़ई मेरे पास आया और कहा कि सुमित्रा व उसके परिवार वाले लोग मुझे बार-बार जान मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामसभा कर मामले को सुलझा दे। जिसके बाद दोपहर 2:00 बजे घंट बजवा कर सभी ग्रामीणों को एकत्रित किया गया और बैठक की गई बैठक में दोनों परिवार को काफी समझाया बुझाया गया मगर सुमित्रा देवी का परिवार व उसका बेटा रविंद्र चिक बढ़ाई काफी उग्र हो गया था और किसी का बात नहीं सुन रहा था। ग्राम सभा में ही वह लड़ाई झगड़ा करने लगा वही लाठी से लूदरा की पिटाई कर दी छुड़ाने के क्रम में ग्राम प्रधान के साथ भी धक्का-मुक्की किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि आप लोग का विवाद ज्यादा बढ़ रहा है आप थाना जाकर इसकी सूचना दें। जिसके बाद लगभग 4:00 बजे दोनों वृद्ध दंपति थाना गए और सूचना देकर गांव लौट गए। जिसके बाद रात लगभग 9:00 बजे दोनों की हत्या हो गई। उन्होंने बताया कि 3 वर्ष पूर्व भी दोनों परिवार के बीच काफी विवाद हुआ था जिसे लेकर ग्राम सभा की गई थी ग्राम सभा में बांड भी लिखवाया गया था। और आगे से इस तरह का झगड़ा झंझट नहीं करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद भी आए दिन दोनों परिवार में विवाद उत्पन्न होता रहता था। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों दंपत्ति थाना आए थे उन लोगों ने कहा कि गांव में इस तरह का विवाद हुआ है जिसके बाद थाना के द्वारा उन्हें फोन नंबर दिया गया और कहा गया कि अगर इस तरह से कुछ बात होती है तो फोन कर जानकारी दें। (नीचे भी पढ़ें)

मां बड़े पिताजी को बुलाने गई थी हत्या कर वापस लौटी
सुमित्रा देवी की बेटी सुनैना देवी ने बताया कि रात लगभग 8:45 बजे बहन निशा कुमारी 17 का तबीयत काफी बिगड़ गया। वह बार-बार बड़े पिताजी का नाम लेकर चिल्ला रही थी। जिसके बाद मेरी मां मेरे बड़े पिताजी को बुलाने के लिए हाथ में टांगी लेकर उसके घर गई। कुछ देर बाद घर आकर बताया कि मैने दोनों की हत्या कर दी है और मैं थाना जा रही हु सरेंडर करने। उसने कहा कि मेरी बहन निशा का तबीयत खराब रहने से माँ और भाई काफी चिंतित रहते थे। मेरी शादी रांची में हुई है मेरी मां ने मुझे बहन का तबीयत काफी खराब है कहकर घर बुलाया था जिसके बाद ऐसी अनहोनी घटना घटी। उसने बताया कि मेरा पिताजी भूखन चीक बड़ाईक हमें छोड़ कर दूसरा डुमरी प्रखंड के बिरगांव में दूसरी पत्नी के साथ में रखते हैं जिसके बात से ही मेरी बड़ी मां व बड़े पिताजी हमे कहते थे कि अब तो तुम्हारा बाप भी नहीं है तुम्हें कौन बचाएगा। (नीचे भी पढ़ें)

घर मे अकेले रहते थे वृद्ध दंपति
लुंदरा चीक बड़ाईक व फुलमा देवी के 2 बेटा है एक बेटा लोहरदगा में रहता है वही दूसरा बेटा बंगाल में काम करता है। सभी बेटियों का विवाह हो चुका है। दोनों दंपत्ति घर में अकेले रहते थे रात 9:00 बजे दोनों खाना खाने के लिए बैठे ही थे जिस वक्त सुमित्रा ने आकर दोनों की हत्या कर दी। हत्या के जगह खून का धब्बा के पास में थाली में निकाला हुआ खाना है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खाना खाने बैठे दंपति की अंधविश्वास में आकर निर्मम हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के द्वारा मृतक के दोनों बेटों को सूचना दी गई है समाचार लिखे जाने तक कोई भी परिजन नहीं पहुंचा था। (नीचे भी पढ़ें)

दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा सन्नाटा
गांव में सुबह से ही मातम का माहौल है हर बार यही चर्चा है कि सुबह में ग्राम सभा में क्या समझाने के बावजूद भी वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई। गांव में दो-दो लोगो की शव देख ग्रामीण काफी मायूस है। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों में जागरूकता की कमी है अंधविश्वास में आकर आए दिन डायन बिसाही के साथ में लोगों की हत्या हो रही है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही कुछ ग्रामीणों ने दबी आवाज में यह भी कहा कि दोनों परिवार के बीच जमीन विवाद भी है जिसे लेकर भी हत्या की गई होगी।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
horoscope-know-your-day-sunday-24th-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 24 अप्रैल 2022

horoscope-know-your-day-sunday-24th-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 24 अप्रैल 2022

tata-motors-wage-revision-टाटा मोटर्स में वेज रिवीजन के ये सारे बेनिफिट कर्मचारियों को मिलेंगे, जानिए एक क्लिक में, यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री का हुआ विजेता की तरह स्वागत

Balumath-Crime : बालूमाथ के कुसमाही रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष को लगी गोली

Balumath-Crime : बालूमाथ के कुसमाही रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष को लगी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

Jamshedpur labour demand : टाटा कलर्स में मजदूरों का शोषण की कहानी आयी सामने, मजदूर को हाथ कटा, लेकिन नहीं मिला कोई लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News