• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 16, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-friday-13th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 13 मई 2022

horoscope-know-your-day-friday-13th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 13 मई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
स्वयं पर ज्यादा दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। जल्दबाजी में निर्णय न लें खासकर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और उपहार की उम्मीद कर सकता है। नयी परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। यात्रा करना लाभकारी लेकिन महंगा साबित होगा। आज आपके पास वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त अवसर हैं।

वृष राशि
आज व्यापारियों को व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे अधिक मददगार साबित होगा। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। पड़ोसियों का हस्तक्षेप शादीशुदा जीवन में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत ही जबरदस्त है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

मिथुन राशि
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। जो लोग अभी तक धन को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे, उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या महत्व है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप सबसे अलग है, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके लायक हैं। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

कर्क राशि
किसी बददिमाग इंसान से वाद-विवाद आपका मूड खराब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। नए समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। आज आपका समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ, दोनों आपस में खोए हुए, कुछ ऐसा मिजाज रहेगा। संयम और साहस का दामन थामे रखें। खास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप सुकून महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।

सिंह राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आपको प्रसन्न रखने के लिए आपके बच्चे जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। अगर आप कामकाज के लिए जरुरत से ज्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले दूसरों की आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।

कन्या राशि
सेहत की देखभाल की आवश्यकता है। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे अधिक सहायता करेगा। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे, ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचाएंगे। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने व्यापार को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की आवश्यकता भी है। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। हालांकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे, लेकिन फिर भी आपको दिमाग ठंडा रखने की जरूरत है। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। आपको खुशी से भरी शादीशुदा जीवन के संबंधों का एहसास होगा।

वृश्चिक राशि
जीवन में सुकून और शांति हासिल करने लिए कुछ पल दोस्तों के साथ बिताएं। आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पाएंगे, जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे। कुछ दोस्त आपको ऐसे वक्त पर धोखा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे अधिक आवश्यकता हो। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफी मांगें। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दुर्धटना होने की भी संभावना है। इसलिए संभलकर रहें। असहजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में स्वयं को उलझा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको जरूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

धनु राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं। उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा बहुत तनाव भी पैदा होगा। जरा सावधान, क्योंकि आपका प्रिय आपको मक्खन लगा सकता है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में खुद की छवि भी सकारात्मक होगी। जीवनसाथी के साथ आज की शाम कुछ खास होने वाली है।

मकर राशि
योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। आवश्यकता से अधिक खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का समय है। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आपमें बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट से दबोच लें। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।

कुंभ राशि
आज के दिन आप बिना रोक टोक के विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों, अगर आप अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

मीन राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं, लेकिन आज अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें। नवजात शिशु की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि जरा सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। बिना गहराई से समझे किसी व्यावसायिक या कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। अपनी खासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय हैं। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

प्रस्तुत : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क : +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 16th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 16 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 16th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 16 अगस्त 2026

August 16, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

August 15, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 14th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 14 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 14th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 14 अगस्त 2026

August 14, 2026
Next Post
jamshedpur-crime-जुगसलाई में रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति को गले में मार दिया चाकू, हालत गंभीर

jamshedpur-crime-जुगसलाई में रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति को गले में मार दिया चाकू, हालत गंभीर

tinplate-company-expansion-plan-टिनप्लेट कंपनी का होगा विस्तार, लगभग दोगुना हो जायेगा क्षमता, खुलेगी नयी नौकरियों का रास्ता, 2254 करोड़ रुपये का होगा निवेश, जानिये कहां से आयेगा पैसा

jamshedpur-rural-accident-घाटशिला चौक के पास हादसा, साइकिल और बाइक में भिड़ंत, दो घायल, चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशी टिंकू सिंह घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, देखिये-video

jamshedpur-rural-accident-घाटशिला चौक के पास हादसा, साइकिल और बाइक में भिड़ंत, दो घायल, चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशी टिंकू सिंह घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, देखिये-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News