• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-thursday-17th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 17 फरवरी 2022

horoscope-know-your-day-thursday-17th-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 17 फरवरी 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने व्यवसाय को नई बुलंदियों तक पहुंचा सकते हैं। शाम के समय सामाजिक गतिविधियां उससे कहीं बेहतर रहेंगी। जितनी आपने उम्मीद की थी। गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। जरा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय प्यार का सहारा लेकर आपको मक्खन लगा सकता है। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो कार्यालय से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे है।

वृष राशि
आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ध्यान है, आपको तनाव दे सकती है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। अहम लोगों से बातचीत करते वक्त अपने आंख-कान खुले रखिए, हो सकता है, आपके हाथ कोई महत्वपूर्ण बात या विचार लग जाए। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे।

मिथुन राशि
आज काफी दिनों से लंबित पड़ी व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आज आपको यह बात समझ में आ सकती है, क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। अपने बच्चों के लिए कुछ मजेदार योजना बनाएं। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना मुमकिन है।

कर्क राशि
किसी को अपने मन की बात बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है।

सिंह राशि
उम्रदराज लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। वे निवेश-योजनाएं, जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की जरूरतों के अनुसार खुद को ढालें। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

कन्या राशि
आज आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए आवश्यक चीजें खरीदना आसान होगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। सहकर्मियों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

तुला राशि
आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद अनमोल है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आएंगी। खासतौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीजों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज ब्लडप्रेशर के मरीजों को विशेष ध्यान रखने और दवा-दारू करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्राल को काबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप हर ओर प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। दफ्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीजें आपके पक्ष में झुकी नजर आएंगी। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

ADVERTISEMENT

धनु राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। इस लिहाज से कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ध्यान दें। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद समाप्त कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा।

मकर राशि
भगवान ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग दिया है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आज किसी महिला की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। आप ऐसी योजनाओं को अमली जामा पहनाने की स्थिति में होंगे, जो कई लोगों को प्रभावित करेगी। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि
वैसे निवेश-योजनाएं, जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी जान पहचान वाले या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए अच्छा दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ करने की योजना बनाएं। इसके लिए वे आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के अनुरूप न आए, तो निराश न हों। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगें।

मीन राशि
आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। अगर बातचीत और चर्चा आपके अनुसार न हो, तो आप क्रोधित होकर कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। किसी की दखलअंदाजी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। आज अपने व्यक्तित्व का आकलन करें।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026

June 3, 2026
Next Post
Jamshedpur : साकची के बिरूपा रोड में शनि व पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए भूखंड की मांग लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे मंदिर कमेटी के लोग, अन्य मांगें भी रखी

Jamshedpur : साकची के बिरूपा रोड में शनि व पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए भूखंड की मांग लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे मंदिर कमेटी के लोग, अन्य मांगें भी रखी

Jamshedpur-Founder's-Day-Preparation : जमशेदपुर में टाटा समूह ने की संस्थापक दिवस की तैयारी शुरू

Jamshedpur-dowry-case : सोनारी में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा ससुराल पक्ष, पीड़िता ने दर्ज कराया न्यायलय परिवाद

Jamshedpur-dowry-case : सोनारी में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा ससुराल पक्ष, पीड़िता ने दर्ज कराया न्यायलय परिवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News