जमशेदपुर : वैश्विक संकट कोरोना ने लोगों के जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है. लोगों के रहन-सहन खान-पान से लेकर हर तरह की गतिविधियों में बदलाव देखी जा रही है. इसके साथ लोग अपने जीवन की खुशियों को भी बांटने का नया रास्ता चुन रहे हैं. खुशियां चाहे जन्मदिन का हो या शादी- विवाह अथवा एनिवर्सरी का. वैश्विक महामारी ने लोगों में खुशियां बांटने का अलग रास्ता दिखाया है. वो रास्ता है सुकून का. जी हां … आज हम ऐसे ही सुकून की दास्तां आपको दिखा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एक व्यवसाई दंपत्ति का…. जिन्होंने अपने शादी की 25 वीं एनिवर्सरी कुछ इस अंदाज में मनाया, जिसे मना कर व्यवसाई दंपत्ति मोहन और सरिता ने काफी सुकून का अनुभव किया. आपको बता दें कि इन व्यवसायी दंपतियों ने अपने शादी के 25 वें सालगिरह पर 25 परिंदों को अपने घर के छत के ऊपर से आजाद कर अनोखे अंदाज में शादी की 25वीं सालगिरह मनायी. वैसे इस दौरान परिवार और परिचित भी मौजूद रहे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से इन्होंने पालन किया. तो है ना मजे की बात. दोनों दंपतियों के लिए इससे बड़ा सुकून का और पल क्या हो सकता है. निश्चित तौर पर वैश्विक महामारी के इस दौर में लोगों के हर तरह के तौर-तरीकों में बदलाव लाया है.







