
Jamshedpur : इग्नू (IGNOU) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है. नामांकन और पुनः पंजीकरण केवल online और offline के माध्यम से होगी। नामांकन और पुनः पंजीकरण का लिंक है-https://ignouadmission.samarth.edu.in या https://onlinerr.ignou.ac.in/. यह जानकारी जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित इग्नू स्टडी केंद्र के कार्यक्रम प्रभारी डॉ विजय कुमार पीयूष तथा सिदगोड़ा के रामकृष्ण मिशन स्थित इग्नू केंद्र के कार्यक्रम प्रभारी अरविंद तिवारी ने दी है. उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि तक एडमिशन ले लें, अथवा फिर अगले सत्र में एडमिशन लेना होगा. साथ ही अरविंद तिवारी ने बताया की अंतिम वर्ष / अंतिम सेमेस्टर छात्रों की जून सत्रिय परीक्षा 2020 अध्ययन केंद्र पर covid-19 के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. 29 सितंबर को प्रथम पाली मे कुल 11 परीक्षार्थी थे, जिसमे से 7 उपस्थित और 04 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. साथ ही उन्होने बताया की इस बार हमारे अध्ययन केंद्र को सत्रिय व्यवहारिक परीक्षा जून 2020 का online आयोजन करने का अवसर मिला है। इसमे इग्नू क्षेत्रीय केंद्र रांची के अंतर्गत आनेवाले अध्ययन केंद्रो के CIT और BCA कार्यक्रम के छात्रों का मौखिक परीक्षा online के माध्यम से आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 27 सितंबर और 2,3,4,11 अक्टूबर 2020 के बीच आयोजित की जाएगी.







