
सीतारामडेरा में फ्लैट के तीसरी मंज़िल से धक्का देने वाले युवक को छह माह बाद पुलिस ने पकड़ा
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्लैग रोड स्थित एक फ्लैट की तीसरी मंज़िल से लखींद्र बेहरा को धक्का देने के मामले में आरोपी ऋषि मुखी को पुलिस ने घटना के छह माह बाद गिरफ्तार कार लिया है। इस मामले ने ऋषि घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के स्लैग रोड में साफ सफाई को लेकर लखींद्र और ऋषि के बीच झगड़ा ही गया था। गुस्से में आकर ऋषि ने लखींद्र को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया था। गिरने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
भाजमो के सहसंयोजक पर फायरिंग मामले में राहुल को लिया रिमांड पर
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भारतीय जन मोर्चा कार्यालय के बाहर पार्टी के सह संयोजक राकेश मंडल पर फायरिंग मामले में पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपी राहुल सिंह को पुलिस ने दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है। दो दिन रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उसे फिर से जेल भेज देगी। ज्ञात हो कि बीते दिनों सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एग्रिको मैदान के पास राहुल ने राकेश मंडल के पास फास्ट फूड खाया था। पैसे मांगने पर राहुल सिंह ने पिस्तौल निकाली और राकेश को गोली मारने के लिए उसके पीछे दौड़ा। भाजमो कार्यालय के बाहर राहुल ने राकेश पर गोली चला दी थी। दो दिन बाद राहुल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।







