
जमशेदपुर ःजमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत मर्सी अस्पताल के पास एक 40 वर्षीय विक्षिप्त महिला घायल अवस्था में पड़ी थी. आस पास से लोग उसे देखकर अनदेखी कर दे रहे थे. इधर सिदगोड़ा पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन की नजर घायल महिला पर पड़ी तो उसे उठाकर तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह पेट्रोलिंग वहा इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी बीच उनकी नजर घायल महिला पर पड़ी. उसके सिर में चोट के निशान थे. चोट देखकर लग रहा था कि किसी ने उसे मारा है या फिर जमीन पर गिरने से महिला को चोट आई है. उन्होंने बताया कि महिला इलाके में भीख मांगकर अपना गुजारा करती है. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.




