
जमशेदपुर : गोविंदपुर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. लोगों ने जिला प्रशासन से गोविंदपुर की जनसमस्याओं का समाधान करने की मांग की. आपको बता दें कि गोविंदपुर में पानी की घोर किल्लत है. सड़क की हालात काफी खराब है. इस इलाके में मूलभूत सुविधा न तो कंपनी दे रही है और न ही सरकार से मिलती है. जबकि टाटा पावर सीमेंट कंपनी सहित अन्य कई कंपनी इस इलाके में है. स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी गोविंदपुर की गोद में बैठी है. इसके बाद भी गोविंदपुर इलाके का विकास नहीं हो पा रहा है और यहां की जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है. उधर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा है कि पार्टी से ऊपर उठकर जनसमस्या को लेकर सड़क पर आंदोलन करने को तैयार हैं. अगर मूलभूत सुविधा इस इलाके में बहाल नहीं हुई, तो जोरदार आंदोलन होगा.





