
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी में सोमवार तड़के एक चोर ने तीन घरों में चोरी कर ली. चोर ने मोबाइल, सोने की चेन समेत एक टाटा मैजिक से बैट्री की चोरी कर ली. यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया. चोर ने राज कुमार गुप्ता के घर से दो मोबाइल, एक सोने की चेन, देव कुमार के घर से एक मोबाइल और दीपक के घर से टाटा मैजिक की बैट्री चोरी कर ली.
घटना के संबंध में राज गुप्ता के बेटे राहुल ने बताया कि वह घर में सोया हुआ था. गर्मी की वजह से कमरे की खिड़की खुली हुई थी. इसी बीच किसी ने खिड़की से ही गले में पहना सोना का चेन चुरा लिया, साथ ही दो मोबाइल भी उड़ा ले गया. सीसीटीवी जांव करने पर पाया की गली में नाला की ओर से दीवार फांद कर चोर कॉलोनी के अंदर आया और खिड़की से ही चोरी कर फरार हो गया. इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.














