
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत बाल विहार निवासी सुषमा कुशवाहा ने जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में मंगलवार को मृतिका के परिजन सिटी एसपी से मिलने पहुंचे. परिजनों ने पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. हालांकि इस मामले में आरोपी पति सोनू कुशवाहा ने थाने में सरेंडर कर दिया था. (नीचे भी पढ़े)
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से सभी फरार हो गए थे पर आरोपियों के वकील ने सोनू को थाने में सरेंडर करवा दिया और उसके अलावा सभी आरोपियों को फरार कर दिया है. वे लोग पुलिस से मांग करते है कि अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. बता दे कि सुषमा की शादी दिसंबर 2020 में बाल विहार निवासी सोनू से हुई थी. (नीचे भी पढ़े)
शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. इसमें उसका पति सोनू भी शामिल था. बीते दिनों ससुराल पक्ष वालों ने सुषमा को एमजीएम अस्पताल में जहर खाने के बाद भर्ती कराया गया पर इसकी जानकारी मायके पक्ष को नही दी गई. बाद में उसकी मौत की जानकारी मायके पक्ष को दी गई. इस मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था.




