नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान पर एक और बड़ा दबाव बनाया है. भारत ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि अगर भारत में कोई भी आतंकी गतिविधि होती है या फिर कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसको भारत के खिलाफ युद्ध माना जायेगा. पाकिस्तान के संभावित हमलो को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के तीनों सेना प्रमुख और सीडीएस के साथ अहम बैठक की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आतंकवाद और पाकिस्तान की साजिशों को लेकर अहम बैठक की है. इस बैठक के बाद फिर से समीक्षा की जा रही है और यह आशंका जतायी जा रही है कि फिर से आतंकी हमला देश के कई हिस्सों में हो सकता है, जिस कारण अलर्ट कर दिया गया है. दूसरी ओर, भारत की सरकार ने देश भर के 32 एयरपोर्ट से हवाई उड़ान को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया है. इसको देखते हुए इंडिगो, एयर इंडिया समेत तमाम विमानों को रद्द कर दिया गया है. उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुरा, भटिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा, केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली, लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट, सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्रलाइ एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है.



