
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन में चाकुलिया बाजार की सभी दुकानें खुलने लगी हैं. इससे सोशल डिस्टेंसिंग प्रभावित हो रहा है. शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा बाजार में माइकिंग कर जानकारी दी गई कि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव निर्देशानुसार अगले आदेश तक बड़ी मशीनरी, जेनरेटर, कम्प्यूटर, ऑटोमोबिल, ट्रेक्टर, साइकिल, ऑटोपार्ट्स,बैट्री,ज्वेलरी ,चश्मा, घड़ी, बर्तन, रसोई गैस के सामान, फर्नीचर, जूता-चप्पल, कपड़ा, होटल, श्रृंगार, सैलून समेत अन्य दुकानें बंद रहेंगी. साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर, फुटपाथ विक्रेताओं को सूचित किया गया कि वे अपने आधार कार्ड, बैंक खाता के छाया प्रति और एक अपना फोटो नगर पंचायत कार्यालय में जमा करें. इस संबंध में सीओ सह नपं के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा ने कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा पंजीकृत और फुटपाथ दुकानदारों से बैंक खाता और आधार कार्ड की छायाप्रति मांगी गयी है. इस कारण उन लोगों से कार्यालय में दस्तावेज जमा करने को कहा गया है.







