
चक्रधरपुर : कोरोना महामारी में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने पर रुद्र प्रताप षाड़ंगी इंटर कॉलेज चक्रधरपुर द्वारा विधायक सुखराम उरांव को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ शिव पूजन सिंह ने विधायक श्री उरांव को मोमेंटो भेंट किया। इस दौरान कॉलेज की और से पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर प्रिंसिपल ने कहा कि इस कोरोना जैसी महामारी में लोग दूर भाग रहे है, वहीं विधायक जनहित में किये हैं। मौके पर पत्रकारो को भी सम्मानित किया गया, जिसमें पत्रकार रामगोपाल जेना, प्रताप प्रमाणिक,अनिल कुमार ,बबलू मण्डल,हीरालाल पण्डित को भी सम्मानित किया गया।विधायक सुखराम को कॉलेज के प्रिंसपल प्रो शिवपूजन सिंह ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद आरपी षाड़ंगी के पुत्र राजू षाड़ंगी,प्रिंसपल प्रो शिव पूजन सिंह,प्रो अक्षय प्रसाद अम्बष्ठ ,प्रो पुलक त्रिपाठी,प्रो श्रीकांत मजूमदार,प्रो गीता तिवारी ,संजीत विश्वकर्मा के अलावे अनिता प्रधान प्रवीर प्रधान,रतन चटर्जी,रत्ना घोष बंधन नन्दा,विदेशी हेम्ब्रम,सुभाष मण्डल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।







