
वन विभाग ने 7 पौधे रोप कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
चाकुलिया / बहरागोड़ा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चाकुलिया व बहरागोड़ा में जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. इसी क्रम में शुक्रवार को चाकुलिया स्थित वन विभाग कार्यालय में वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति की अध्यक्ष सह पद्मश्री जमुना टुडू, वनपाल बुद्ध देव, वनरक्षी अरुण कुमार, अभिलाष महतो, अमित सेन महतो और बलराम मुंडा ने साल, जामुन और मैगनी का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया. मौके पर पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि जंगल संरक्षण होगा तभी मनुष्य जीवन सुरक्षित होगा. पर्यावरण दिवस पर सिर्फ पौधा रोपने मात्र से ही पर्यावरण संरक्षण नही होगा. हम सभी को पर्यावरण संरक्षण करने के प्रति गांव गांव में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपन करने और जंगल संरक्षण करने के प्रति जागरूक करना होगा कभी क्षेत्र में जंगल संरक्षण होगा और पर्यावरण संरक्षण होगा.

झरिया में नेहरू युवा केन्द्र और वन सुरक्षा समिति की महिलाओं ने किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संस्थान और वन सुरक्षा समिति की महिलाओं ने अपने अपने गांव में पौधा रोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. शुक्रवार को झरिया गांव में नेहरू युवा केंद्र और यंग स्टार क्लब के युवाओं ने गांव में विभिन्न प्रजाति के 20 पौधा का रोपन कर लोगों को पौधा लगाने और जंगल संरक्षण करने के प्रति जागरूक किया.मौके पर क्लब के अध्यक्ष राहुल महतो, अजय महतो, चिनमय महतो, वरूण महतो समेत अन्य ने पौधा रोपण किया. वही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन सुरक्षा समिति से जुड़ी महिलाओं ने अपने अपने गांव में पौधा रोपण कर लोगों को कम से कम 5 पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया. महिलाओं ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया वही ग्रामीणों को भी जंगल संरक्षण के प्रति जागरूक किया.

वर्तमान और भावी पीढ़ी को मिले शुद्ध जल व वायु, सभी करें पौधरोपण : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को अपने आवास परिसर में पौधा रोपण किया. इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने लोगों को और विशेषकर युवाओं से फलदार और छायादार वृक्ष लगाने का आह्वान किया. डॉ गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान और भावी पीढ़ी को शुद्ध जल और स्वच्छ वायु मिले, इसके लिए हमें पर्यावरण संरक्षण करने में अहम भूमिका निभानी होगी. कहा कि पर्यावरण दिवस पर सिर्फ पौधरोपण करने मात्र से ही हमारी जिम्मेदारी समाप्त नही होती है, बल्कि रोपे गये पौधों का संरक्षण कर जीवित रखने और लोगों को भी पौधरोपण करने के प्रति प्रेरित करना होगा. युवा वर्ग अपने अपने घरों में कम से कम 2-2 पौधा का रोपण करे और क्षेत्र में अपने आस पास रह रहे लोगों को पौधा रोपण करने के प्रति प्रेरित करें और जंगल संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तभी जंगल सुरक्षित होगा. जंगल सुरक्षित होगा तभी जीवन सुरक्षित रहेगा और पर्यावरण संरक्षण होगा.







