
जमशेदपुरः अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई. बैठक में हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट नामकरण होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उपस्थित हुए. समारोह में झारखंड से शंकर मित्तल एवं राम दरस चौधरी भी शामिल हुए. वहीं दूसरी ओर बैठक में राष्ट्रीय के चार प्रदेशों के अध्यक्षों की घोषणा की. जिसमें झारखंड प्रदेश के जुगसलाई निवासी शंकर लाल मित्तल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन की स्थापना वर्ष 2013 जयपुर में हुई थी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष मित्तल उस वक्त से सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय मोहनलाल अग्रवाल के साथ इस संस्था में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सम्मेलन को पुरा करने में झारखंड प्रदेश में पहचान दिलाने में शंकर मित्तल का अहम योगदान रहा है. मित्तल को संगठानिक कार्यों का गहरा अनुभव है. मित्तल के मनोनीत होने के उपरांत झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से सम्मेलन के सदस्यों और समाज के लोगों ने बधाई संदेश के साथ शुभकामनाएं दी. साथ ही जमशेदपुर शहर के सभी मंडलों एवं प्रखंड अंतर्गत समितियों द्वारा मित्तल के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया गया है. वही मित्तल ने कहा उनका प्रयास रहेगा की वे स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल के द्वारा समाज को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों को दुगनी गति से और आगे बढ़ाएं और समाज को शशक्त बनाने और एकजुट करने में एक सफल भूमिका अदा करें.




