
घाटशिला : घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष ने घाटशिला लैम्पस का औचक निरीक्षण कर सभी प्रकार के दस्तावेजों की जांच की. इस दौरान धान अधिप्राप्ति, धान बीज, केंचुआ खाद से संबंधित पंजियों की जांच की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. केंचुआ खाद के संदर्भ में बताया गया कि 10 किलो केंचुआ खाद ,जो कि 600 रुपये में किसानों को देना है उसमें 300 रुपये की अनुदान राशि किसानों को दी जानी है. इसलिए सभी किसानों के बैंक खाता, उनके आधार का जांच सुनिश्चित कर लें ताकि राशि गलत खाते में हस्तांतरित ना हो. गलत खाते में राशि हस्तांतरित हो जाने पर संबंधित कर्मी जवाबदेह होंगे.







