
मुसाबनी : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर मुसाबनी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक ने खाद्य आपूर्ति जन वितरण प्रणाली दुकानदार के सभी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. सभी संचालकों को ससमय राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया और दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाभुकों के बीच आनाज वितरण करने की बात कही गई. शेष लाभुकों को दो दिनों के अन्दर राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. सभी संचालकों को जुलाई माह का राशन दिया जा चुका है इसकी सूची उपलब्घ कराने का निर्देश दिया गया और जिन संचालकों द्वारा नही दिया गया है उनका भी सूची उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया. वहीं जिन संचाकलों द्वारा प्रवासी मजदूरों की विवरणी नहीं दी गई है उसे तत्काल प्रखंड कार्यालय मे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का आनुपालन करने, सभी संचालकों को सक्षम लाभुक की सूची उपलब्ध करने का भी निर्देश दिया गया.प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी ने कहा कि अगर आप के कार्डधारियों में ऐसे सक्षम लाभुक मिलते हैं जिनकी सूची आपके द्वारा नहीं दिया गया है ऐसे में संबंधित संचालक के उपर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामला भी दर्ज कराया जाएगा.प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने सभी जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालकों को निर्देश दिया गया कि राशन समय पर वितरण किया जाना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या होती है तो एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बना लें और उसमें संबंधित समस्या की जानकारी दें ताकि ससमय उनका समाधान किया जा सके.बैठक में संचालकों द्वारा बताया गया कि बोरा का वजन के साथ राशन को वजन किया जाता है जिस कारण राशन कम मिलता है. इसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जितना राशन मिलता है उतना का ही रिसिव करें. दुकान के बाहर सूचना पट्ट में सभी लाभुकों का नाम अंकित करके रखें.







