
Chaibasa : जगन्नाथपुर में मगदा गौड़ समाज जन जागृति समिति सह स्थापना दिवस पालन समिति की बैठक बुधवार को सहदेव गोप की अध्यक्षता मे हुई। मगदा गौड़ समाज का स्थापना दिवस आगामी छह जनवरी को मलुका धोलाडिह स्थित फुटबॉल मैदान में मनाया जायगा। बैठक में समारोह के सुसंचालन की रूप-रेखा को लेकर चर्चा हुई। बैठक में केन्द्रीय समिति के सचिव विपिन गोप, कोषाध्यक्ष सतीश गोप, सलाहकार दिवाकर गोप, सदस्य राजू गोप, बैशाखू गोप, बसन्त गोप, कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रतनलाल गोप, कृष्ण चन्द्र गोप, कन्दर्प गोप, सुजीत गोप समेत अन्य वक्ताओ ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए जन जागृति, एकता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ को लेकर गांव-गांव में बैठक कर जागरूक बनाने पर बल दिया गया। स्थापना दिवस के दिन खेलकूद, क्विज प्रतियोगिता, पीठा प्रतियोगिता, पारंपारिक दोडी गीत प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी समिति के नये सदस्य गोस्वामी गोप, सुजीत गोप, मंजीत गोप, पडिंत गोप, शिवम गोप, दुर्गाचरण भोंयसा, अर्जुन भोंयसा, हरिश्चन्द्र गोप, ब्रम्हा गोप व अन्य का स्वागत किया गया। गांगपुर के महेश गोप ने धन्यवाद ज्ञापन किया।







