जमशेदपुर : शनिवार को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाज़ा के मिराज सिनेमा में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के चार मंडलों के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’ का अवलोकन किया. इसमें सीतारामडेरा, बारीडीह, बिरसानगर एवं साकची पूर्वी के कार्यकर्ताओं ने लघु फ़िल्म देखी. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है. (नीचे भी पढे)
उनका संघर्ष, त्याग और सेवा भावना ही उन्हें आज विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बनाया है. कार्यकर्ताओं को इस डॉक्यूमेंट्री से यह सीख लेनी चाहिए कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और समर्पण से आगे बढ़कर जनता की सेवा की जा सकती है. ऐसे प्रेरक आयोजनों से पार्टी कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा और समाजिक जिम्मेदारी का बोध जागृत होता है. इस दौरान सांसद विद्युत महतो, अभय सिंह, चंद्रशेकर मिश्रा, अनिल सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, बबलू गोप, रंजीत सिंह, रमेश नाग, बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, रूबी झा, रानी ठाकुर, संतोष ठाकुर, अरुण मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, जीतेन्द्र मिश्रा, कंचन दत्ता, उमेश साव, शशिकांत सिंह, मिनी सिंह, संध्या रानी महतो समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.



