Jamshedpur : पिछले शनिवार को कल संपन्न विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के 8 बूथों पर गड़बड़ी की आशंका को लेकर देर रात सरयू राय कांग्रेस और जेवीएम के समर्थकों ने काफी हो हंगामा खड़ा किया था. उसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए आज स्क्रूटनी के दौरान सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को को- ऑपरेटिव कॉलेज स्थित वज्रगृह में बुलाया था. जहां स्क्रूटनी के बाद एक ओर जहां कांग्रेस प्रत्याशी के प्रतिनिधि ने संतुष्टि जताई, वहीं दूसरी ओर सरयू राय के प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने आठ बूथो पर संशय जताया है. उन्होंने कि कहा बाकी सभी बूथों पर संतुष्टि है लेकिन जिन 8 बूथों पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है वहां संशय बरकरार है. हम अपने प्रतिनिधि से मिलकर रायशुमारी करेंगे. उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी से उन सभी आठ बूथों पर हुए मतदान का लिखित ब्यौरा के साथ ईवीएम वीवीपैट का लिखित ब्यौरा भी मांगा गया है, लेकिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन आयोग से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही विवरण देने की बात कहीं. मुकुल मिश्रा ने बताया कि इस पर वे अपने प्रत्याशी यानि सरयू राय से रायशुमारी करेंगे.






