
Jamshedpur : रांची की एक महिला को उसके पति ने बीती रात ऑटो से कॉन्वेंट स्कूल के पास छोड़ दिया. रविवार को महिला नग्न अवस्था में इधर-उधर भटक रही थी. सामाजिक संस्थाओं की नजर पड़ने पर उसे कपड़ा पहनाया गया. महिला गर्भवती है, उसने हाथ में नई चूड़ियां पहन रखी है. बताया जाता है कि पीड़िता मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका नाम अश्विनी ऋचा मुंडा है वह रांची की रहने वाली है. पति सुनील मुंडा उसे बीती रात रांची से जमशेदपुर लाया और फिर ऑटो में बैठा कर स्कूल के पास ही छोड़ कर फरार हो गया. सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल महिला को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है.







